बहादुरपुर: यात्री प्रतिक्षालय के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए गए युवक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार को रात लगभग 11 बजे सूचना मिली थी कि कोई युवक बहादुरपुर में यात्री प्रतिक्षालय के पास में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से हारूखेड़ी निवासी शैलेंद्र पाल उम्र 22 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।