प्रेस विज्ञप्ति
---------------------------------
जिला पदाधिकारी महोदया के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 12/10/2026 को अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ 2 के द्वारा संयुक्त रूप से दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर रहुई प्रखंड अंतर्गत ग्राम कादी बिगहा में देवी स्थान में तैयार किये जा रहे पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पूजा समिति के संचालक के द्वारा बताया गया कि अष्टमी एवं नवमी पूजा को श्रद्धालु की बहुत भीड़ होती हैं।
इस संबंध में आयोजकों को निर्देश दिया गया कि पूजा पंडाल में आने वाले लोगों के प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग करेंगे।
साथ ही पंडाल में विद्युत सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक तैयारी करने हेतु भी निर्देशित किया गया ।
समिति के संचालकों को पूजा पंडाल में हमेशा अपने सहयोगी/वॉलेंटियर रहेगे । साथ ही CCTV camera भी लगायेंगे। वाहन पार्किंग की व्यवस्था करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी रहुई, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, रहुई एवं थाना अध्यक्ष, भागनबिगहा भी उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Police
Nalanda, Bihar | Oct 12, 2026