पटना ग्रामीण: मौलाना मजरूल हक यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने शांत कराया
हॉस्टल के मामले को लेकर मौलाना मजरुल हक यूनिवर्सिटी में छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि छुट्टी शिक्षकों की हुई है लेकिन छुट्टी के दौरान हॉस्टल को भी बंद किया जा रहा है। हंगामा कर रहे छात्रों ने मंत्री जमा खान को भी मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री जमा खान मौके पर पहुंचे।