राजपुर: देवढिया में एक ही रात 2 घरों में चोरी, 18 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर
Rajpur, Buxar | Sep 1, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के देवढिया गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय दोनों परिवारों के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और कमरों व बक्सों को खंगालकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।