मड़ावरा: चौका गांव के लोअर रोहिणी बांध में पानी की आवक अधिक, 1 फाटक खोलकर निकाला जा रहा है 663 क्यूसेक पानी
तहसील मड़ावरा के चौका गांव के लोअर रोहिणी बांध में पानी की आवक अधिक होने के कारण 1 फाटक खोलकर शुक्रवार की रात 9 बजे से 663 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है यह जानकारी बांध पर तैनात अवर अभियंता ने दी है। उन्होंने बताया कि निचले गावों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।