केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी की नई नियमावली के खिलाफ बड़हिया में विरोध की चिंगारी तेज हो गई है। बुधवार को दिन में 2 बजे सामान्य वर्ग विकास संघर्ष समिति की ओर से लोहिया चौक स्थित यात्री विश्रामालय में एक रणनीतिक बैठक आयोजित कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।बैठक की अध्यक्षता रविंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन सुरेश प्रसाद सिंह ‘माधुर्य’ ने किया।