बड़हिया नगर परिषद कार्यालय में सोमवार अपराह्न 1 बजे नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से प्रतिनियुक्ति स्थाई कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया. प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी. इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सभापति डेजी कुमारी, उपसभापति गौरव कुमार सहित अन्य ने स्वागत किया.