बड़हिया: महाशिवरात्रि पर बड़हिया शिवमय हुआ, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शाम को निकलेगी पारंपरिक शिव बारात
हिन्दुओं की आस्था का महापर्व महाशिवरात्रि रविवार को बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही नगर एवं ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में घंटियों की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिरों में प्रातःकालीन आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक शुरू किया। महिला-पुरु