आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होगा
मधेपुरा विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत योगी के कॉलेज कडामा आलमनगर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के द्वारा दिन के 11:00 से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाना है, जिसमें शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी की जाएगी। इस दौरान महाविद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु निर्देश दिया गया है।