आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने एक तस्कर को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आलमनगर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है। मधेपुरा पुलिस ने सोशल मीडिया के पेज पर उक्त जानकारी दी है।