आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक संदीप कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर आलमनगर नगर पंचायत मुख्यालय से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।