आलमनगर: आलमनगर प्रखंड के बजरहा में राजद की बैठक, नरथुआ पंचायत के पूर्व मुखिया सुमन कुमार बने प्रखंड अध्यक्ष
राजद प्रदेश के नेता ई0 नवीन कुमार निषाद के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में मनोज कुमार यादव पूर्व मुखिया और नगरपंचायत निर्वाचन पदाधिकारी विकास चंद्र यादव पूर्व प्रमुख की अध्यक्षता में चुनाव सम्पन्न हुआ। सुमन कुमार उर्फ़ बँटी देवगन बने अध्यक्ष, सोनू कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, कंचन कुमार को बनाया गया नगर पंचायत अध्यक्ष।