आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, कई लोग रहे मौजूद
बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी एस जेड हसन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आलमनगर थाना परिसर में की गई। इस दौरान एसडीपीओ के अलावे कई अन्य अधिकारी बैठक के दौरान मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर बनाने की अपील की गई। पर्व के दौरान सभी स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी पर तैनात रहेंगे।