आलमनगर: आलमनगर प्रखंड के बिसपट्टी पंचायत में पैक्स चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की देखरेख में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय विसपट्टी में बनाए गए बूथ पर शांतिपूर्ण तरीके से पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान हुआ। पैक्स के उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह सुबह से ही मतदान केंद्र पर देखने को मिला।