नबीनगर: सिंचाई कॉलोनी के पास पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी के पास से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति तोल गांव निवासी हिमांशु कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे बताया कि जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.