नबीनगर: शिवहर विधायक चेतन आनंद ने अकोरहा गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर घटना पर जताया शोक
नबीनगर प्रखंड के अकोरहा गांव निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की हत्या के सूचना पर सोमवार की दोपहर 2 बजे शिवहर विधायक चेतन आनंद मृतक के घर पहुंचकर घटना पर शोक जताते हुए दु:ख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है. जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है. हम यह विश्वास दिलाने आए हैं.मुसीबत की इस घड़ी में पूरा फ्रेंड्स ऑफ आनंद परिवार साथ में है.