नबीनगर: शनिचर बाजार दुर्गा चौक पर नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की निर्मम हत्या पर आयोजित की गई शोक सभा
नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की निर्मम हत्या किए जाने पर शनिचर बाजार दुर्गा चौक पर मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा का आयोजन श्री विजय राघव मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने कहा कि यह घटना निंदनीय है. इस दौरान 2 मिनट मौन रखकर दिवांगत संजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.