नबीनगर: दधपि मोड़ के पास बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, युवक घायल
मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपि मोड़ के पास बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी. इस घटना में युवक घायल हो गया. घटना रविवार की दोपहर 3:00 की है. घायल युवक थाना क्षेत्र के दधपि गांव निवासी नंदू पासवान के पुत्र विक्की कुमार है. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में हुआ. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया.