नबीनगर: टंडवा सूर्य मंदिर प्रांगण में पुनपुन महोत्सव आयोजन समिति की बैठक का आयोजन
पुनपुन महोत्सव आयोजन समिति की बैठक टंडवा सूर्य मंदिर प्रांगण में मंगलवार की दोपहर 1 बजे नबीनगर बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. महोत्सव 18 और 19 दिसंबर को मनाने का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम में पुनपुन महाआरती एवं स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कबड्डी रंगोली पेंटिंग सहित स्थानीय और बाहरी कलाकारों का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया.