नबीनगर: तोल गांव से पुलिस ने फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के तोल गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटी उसी गांव निवासी नरेश साव के पुत्र अजय साव है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उसके ऊपर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था. जो फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया.