कोईलवर: मोबाइल की लत से बचने का संदेश देती बच्चों की रंगोली, राम और छठ की झांकी ने मोहा मन, दिखी रचनात्मक प्रतिभा
दीपावली के अवसर पर गुरुवार को कोईलवर स्थित रेसिडेंशियल प्रसैनन पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति की आकर्षक झलक पेश की।