जमुई में अंधविश्वास ने ले ली महिला की जा^न, सांप के डंसने के बाद इलाज के बजाय कराया झाड़फूंक
जमुई: जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घोरलाही गांव में बुधवार की देर रात विषैले सांप ने सिंघेश्वर साव की 72 वर्षीय पत्नी तारा देवी को डंस लिया। इसके बाद स्वजन इलाज के बजाय वृद्ध महिला को झाड़फूंक के लिए लेकर चले गए। काफी देर के बाद जब झाड़फूंक के बाद भी तबियत और बिगड़ गई तो वृद्ध महिला को सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृ^त घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार की दोपहर मृ^त^का वृद्ध के श^व को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पो^स्ट^मा^र्ट^म की प्रक्रिया पूरी कर श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि वृद्ध महिला घर में ही थी और सोने के लिए जा रही थी इसी दौरान विषैले सांप ने डंस लिया। उसके बाद उसे झाड़फूंक के लिए ले जाया गया, लेकिन झाड़ फूंक के दौरान तबीयत में सुधार नहीं हुई और तबियत बिगड़ने लगी उसके। बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने जांच के बाद में घोषित कर दिया। घटना के बाद सांप घर में ही छुपा बैठा है परिवार वालों द्वारा उक्त सांप की खोजबीन की गई लेकिन सांप का कुछ पता नहीं चल सका जिससे परिवार वालों में दहशत फैली है। #jamuitopnews #jamuibihar #jamuinews #Lakshmipur #kobra #snacks
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026