बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को मिली नई तैनाती!!
देहरादून। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड ने राज्य में 01 सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और 13 पुलिस उपाधीक्षकों (CO/DySP) समेत कुल 14 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह तैनाती विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष की गई है।
IPS अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार में तैनाती दी गई है।
पदोन्नति के बाद नई तैनाती
राजेश साह — बागेश्वर
प्रदीप पन्त — 40वीं वाहिनी PAC, हरिद्वार
नदीम अतहर — IRB द्वितीय, देहरादून
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद तैनाती
दक्ष शोखंद — हरिद्वार
दिव्येश उपाध्याय — पौड़ी गढ़वाल
अंकित थपलियाल — ऊधमसिंहनगर
लव शर्मा — नैनीताल
तनुजा बिष्ट — टिहरी गढ़वाल
आदित्य तिवारी — देहरादून
समीरण भट्ट — नैनीताल
दीप्ति कैड़ा — पिथौरागढ़
अवनी तिवारी — रुद्रप्रयाग
विनय सिंह — नैनीताल
इन अधिकारियों की नई तैनाती के साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों को भरा गया है।