चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में सनातन संस्कार शिविर का शुभारंभ प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया
ओम् तत्सत् संस्था एवं गुर्जरगौड़ ब्राहमण वर वधु संगठन जीजीवीवीएस के तत्त्वावधान में आयोजित प्रथम विशाल सनातन संस्कार शिविर का सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों की उपस्थिति में वेद मंत्रों की ध्वनि से गुरूवार सुबह शुरुआत हुई। आज की अध्यक्षता प्रशासनिक संत सीईओ हरे कृष्णा प्रभु राकेश कुमार पुरोहित ने करते हुए शिविर आयोजन किया है। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।