चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर रंजन ने आदेश जारी कर मनरेगा श्रमिकों के कार्य समय में किया बदलाव, सुबह 5:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा काम
गर्मी को देखते हुए मनरेगा श्रमिकों के कार्य समय में परिवर्तन किया गया हैं। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आदेश जारी कर प्रचण्ड गर्मी के दृष्टिगत मनरेगा योजनान्तर्गत कार्य का समय बिना विश्राम प्रातः 5.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक निर्धारित किया है। यह व्यवस्था 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। समूह में कार्य पूर्ण करने पर 10:30 बजे बाद कार्यस्थल छोडा जा सकेगा।