पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की
रविवार को पूरे देश में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। राजधानी पटना में कई जगहों पर कायस्थ समाज ने भी इस पूजा का आयोजन किया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब शाम 4 बजे गर्दनीबाग ठाकुरबारी पहुंचकर चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की और प्रसाद लिया।