बेनीगंज के नौशाद आलम ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
.
#हरदोई: उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा राजधानी दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उ.प्र. स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (21 जून से 30 जून) में बेनीगंज के होनहार खिलाड़ी नौशाद आलम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
कृष्णा नगर निवासी 30 वर्षीय नौशाद आलम पुत्र बसीर अंसारी ने 50 मीटर प्रोन पोजीशन प्रतियोगिता में 600 में से 539 अंक हासिल किए, जबकि क्वालीफाई करने के लिए 535 अंक आवश्यक थे।
नौशाद की इस उपलब्धि से पूरे बेनीगंज नगर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Jun 25, 2026