जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 61 शिकायतें
हरदोई कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 61 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहंे।
नामांतरण हेतु प्रार्थना पत्र देने आयी महिला शिकायतकर्ता को जिलाधिकारी ने दिलाये पात्रता के आधार पर विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के लाभ
जनसुनवायी के दौरान हरियावां विकास खण्ड क्षेत्र की निवासी महिला श्रीमती पूनम ने नामांतरण हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। महिला द्वारा बताया गया कि उसके पति स्व0 पप्पू की लगभग छः माह पूर्व दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गयी थी। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि तत्काल जांच कर पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराएं। साथ ही महिला को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना से पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया जाय।
दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा बेटी को कन्या सुमंगला योजना से तत्काल लाभन्वित कराया जाय। साथ ही पात्रता के आधार पर विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जाय। जिलाधिकारी ने बच्चों में पूर्ण मानयोग से पढाई करने हेतु प्रेरित भी किया एवं आश्वस्त किया की शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र लाभान्वित कराया जाएगा। जिलाधिकारी की इस पहल की सभी के द्वारा खूब सराहना की गयी।
Hardoi, Hardoi | Jun 25, 2026