चरपोखरी: गवाही के विवाद में एक व्यक्ति पर हुआ हमला, मारपीट में हाथ टूटा
चरपोखरी थाना क्षेत्र के कुशम्ही गांव से शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के करीब मारपीट की एक घटना सामने आई है। गवाही देने के विवाद को लेकर चंदेश्वर सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि चंदेश्वर सिंह घास लाने के लिए बधार की ओर जा रहे थे।