नवाबगंज: कनक भारती मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा गुरु का पूजन कार्यक्रम किया गया
बाराबंकी के हरख ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत कोला गहबड़ी में स्थित कनक भारती बाबा मंदिर पर गुरुवार करीब 11 बजे गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में ब्लॉक प्रमुख हरख रवि रावत के द्वारा मंदिर के पुजारी का पूजन व अंग वस्त्र पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही पंडरा में भी पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी व सेक्टर संयोजक रामशंकर वर्मा के द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम किया गया।