शिवपुरी नगर: गौशाला में रह रही पत्नी, बेटी से मिलने गया पिता तो ससुरालियों ने रेप केस लगाने की दी धमकी
गोपालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले वाले युवक ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी पत्नि बच्चों को लेकर कई दिनों से अपने मायके गौशाला में रह रही है। बीते रोज पूर्व जब वह अपनी बेटी से मिलने गया तो ससुरालियों द्वारा उसे अपनी ही बेटी के साथ झूठे रेप केस में फसाने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उसने आज सोमवार की दोपहर 1 बजे एसपी से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।