शिवपुरी नगर: अमोला थाना क्षेत्र से शादी से पहले दुल्हन लापता, झांसी के लड़के वालों ने शादी से किया इनकार, एसपी से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है, जहाँ शादी से ठीक पहले दुल्हन गायब हो गई। शादी की तारीख तय हो चुकी थी, लेकिन अचानक युवती के लापता होने और उसके घर पर ताला लगा हुआ है। मामला बढ़ता देख झांसी के रहने वाले दूल्हे के पिता ने अब शादी से इनकार करते हुए आज रविवार की दोपहर 1 बजे शिवपुरी एसपी ऑफिस में आवेदन सौंपा है।