शिवपुरी नगर: शिवपुरी बस स्टैंड पर दो बसों से म्यूजिक सिस्टम और बैटरी हुई चोरी, CCTV फ़ुटेज आया सामने
शिवपुरी के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर शनिवार रात एक चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने दो बसों से म्यूजिक सिस्टम और एक बैटरी चुरा ली। सपना ट्रेवल्स के मालिक जय सिंह रावत की बसों को निशाना बनाया गया। स्टाफ के जाने के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक अन्य बस की बैटरी भी चोरी करने का प्रयास किया। रविवार सुबह बस स्टाफ को चोरी का पता चला।