शिवपुरी नगर: तात्या टोपे पार्क में शहीद मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर 18 और 19 अप्रैल को तात्या टोपे पार्क में दो दिवसीय शहीद मेले का आयोजन किया गया। शहीद मेले में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही 18 अप्रैल की शाम देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भोपाल के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वहीं अगले दिन 19 अप्रैल की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।