शिवपुरी नगर: शिवपुरी शहर के थीम रोड पर बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार
शिवपुरी शहर के थीम रोड पर एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के फेर में अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही हादसे में कार सवार को मामूली चोटें आई है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात क़रीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार कार गुना बाईपास से बरौदी की और जा रही थी। तभी थीम रोड पर अचानक एक बाइक सवार कट से कार के सामने आ गया।