शिवपुरी नगर: महाराणा प्रताप कॉलोनी में बेटी की शादी पर दबंग दे रहे धमकी, पुरानी रंजिश के चलते एसपी से की शिकायत
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप कॉलोनी की रहने वाली कमलेश रजक पत्नि नीरज रजक ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी बेटी की शादी 30 अप्रैल को है। जहां दबंग अभिषेक रजक, अवधेश रजक, संतोष रजक, और सुनील रजक पुरानी रंजिश के चलते बेटी की शादी करने पर परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत उसने आज एसपी से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।