उज्जैन: सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फरार आरोपी गज्जू लोहार 2.20 लाख के सोने के हार के साथ गिरफ्तार 🚨🔗
उज्जैन की पंवासा थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गज्जू उर्फ गजा लोहार को मुखबिर की सूचना पर गरोठ ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का 11 पत्तियों वाला सोने का हार अपने घर में छिपाकर रखना कबूल किया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस सोने के हार की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में पहले भी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और जेवर बरामद कर चुकी है।
#UjjainNews #CrimeNews #UjjainPolice #Arrest #siti24ujjain