मेजा: मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया के निधन पर मेजा रोड पर शोक सभा का हुआ आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि
Meja, Allahabad | Sep 30, 2024 मेजा रोड स्थित मानस वाटिका में सोमवार की शाम लगभग छह बजे एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें मेजा की पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया के निधन को लेकर उनकी गत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना किया गया। इस दौरान सभी मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय नीलम करवरिया को याद किया। आयोजक विहिप नेता नित्यानंद उपाध्याय ने मौजूद लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।