अकलतरा: पड़रिया गांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर 2 लोगों ने एक व्यक्ति से की मारपीट, थाना में FIR दर्ज
पुलिस के मुताबिक, पड़रिया गांव के हीरालाल यादव ने 4 नवंबर की शाम को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अभी वह प्रधानमंत्री आवास के तहत अपने घर का निर्माण करवा रहा है। जिसके लिए ट्रैक्टर से रेत को गिरवाया था। 4 नवंबर की दोपहर के समय गांव के हीरालाल सोनझरी, मोहन लाल सोनझरी आकर रेत को गिरवाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे।