अकलतरा: अकलतरा के 72 साल के परसराम गोंड़ युवाओं के लिए बने मिसाल, 36 वर्षों से दौड़ में ले रहे भाग
अकलतरा के परसराम गोंड़, युवाओं के लिए मिसाल हैं. 72 साल की उम्र में भी वे 10 किमी तक की दौड़ लगाते हैं। पिछले 36 बरसों से परसराम गोंड़, दौड़ में भाग लेते आ रहे हैं और अब तक दर्जनों बार मैराथन दौड़ में भाग ले चुके हैं। परसराम गोंड़ ने दिल्ली, इंदौर, कलकत्ता, रायपुर में भी 10 किमी की दौड़ स्पर्धा में लोहा मनवाया है।