अकलतरा: अमरताल गांव में अनियंत्रित होकर बाइक फेसिंग तार को तोड़ते हुए खेत में जा घुसी, बाइक सवार युवक की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, अमरताल गांव निवासी दिलेश डहरिया, बाइक में सवार होकर शुक्रवार की सुबह कापन गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे फेंसिंग तार को तोड़ते हुए बाइक खेत की ओर घुस गई। हादसे में युवक दिलेश डहरिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।