अकलतरा: कोटमीसोनार गांव में मिला साढ़े 4 फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा
अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में सोमवार की दोपहर 1 बजे लगभग में फिर मगरमच्छ मिला है। अमेरी मोहल्ले के नाला में साढ़े 4 फ़ीट के मगरमच्छ मिलने के बाद हड़कम्प मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा और क्रोकोडायल पार्क में मगरमच्छ को छोड़ा गया है। आपको बता दें, कोटमीसोनार गांव के मोहल्ले में आए दिन मगरमच्छ खुले में मिलते रहता है।