अकलतरा: सांकर गांव में जुआ खेलने से मना करने पर पति ने पत्नी की पिटाई की, थाना में पति के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, सांकर गांव की महिला अनूपा पटेल ने 2 अक्टूबर की दोपहर में थाना आकर बताई कि उसका पति राधेश्याम पटेल, शराब के नशे में जुआ खेलकर वापस 1 नवंबर को घर आया था। फिर दोबारा से जुआ खेलने बाहर जाने लगा, जिसे जुआ खेलने जाने से पत्नी ने मना किया तो उसके पति राधेश्याम ने गाली-गलौज की और ईंट से मारपीट की।