भूमि-विवाद के मामलों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के निर्देश
जहानाबाद : समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद की संयुक्त अध्यक्षता में भूमि-विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में जिले में भूमि-विवाद से जुड़े मामलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को भूमि-विवाद के मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।
बैठक में जिले के सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।