शिवहर: रेल लाइन के मुआवज़े के भुगतान के लिए 29 जून को संवाद कक्ष में लगेगा विशेष कैंप: डीएम
DM शुक्रवार शाम 07 बजे बताया कि सीतामढ़ी शिवहर नई रेल लाइन के मुआवजा भुगतान से संबंधित बैंक खाता के संयुक्त परिचालन हेतु अधियाची विभाग पूर्व मध्य रेलवे नरकटियागंज द्वारा सहायक वित्त सलाहकार निर्माण महेन्दुघाट पटना को नामित किया गया था. जिनका तबादला होने के कारण मुआवजा का कार्य 12 जून बाधित था. अब पुन चालू हो गया है. 29 जून को संवाद कक्ष मे विशेष केम्प लगेगा।