शिवहर: समाहरणालय सभाकक्ष में पीठासीन पदाधिकारी व मतदान कर्मी को दिया गया पहला प्रशिक्षण
समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार दोपहर 02 बजे पंचायत उप निर्वाचन 2025 के अवसर पर नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा पीठासीन पदाधिकारी मतदान कर्मी को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया है. मतदान प्रक्रिया एवं ई०वी०एम० से पीठासीन पदाधिकारी को जानकारी दी गई है. प्रतिक्षण के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि मतदान कार्य ई०वी०एम० से कराया जाएगा।