शिवहर: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुगिया कटसरी में छात्रों में मारपीट, दो घायल, पुलिस जांच जारी
नगर थाना क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुगिया कटसरी में शुक्रवार दोपहर 02 बजे के करीब विद्यालय के छात्र आपस में भीड़ गए. जहां जमकर मारपीट हुई है. जिसमे दो लोग घायल है. नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया घटना की सूचना पर डायल-112 के पुलिस कर्मी व नगर थाना पुलिस पहुँचकर जांच कर रही है. सभी आरोपी पर 307 के तहत कार्रवाई की जाएगी।