शिवहर: पुरनहिया थाना में विभिन्न मामलों में ज़ब्त 61 लीटर शराब को किया गया नष्ट
पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह शुक्रवार दोपहर 03 बजे बताया है कि शिवहर व्यवहार न्यायालय के निर्देश पर पुरनहिया थाना में शराब का विनष्टीकरण किया गया है. पुरनहिया अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न कांडों में जप्त 61 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया है.उन्होंने बताया कि अन्य कांड में जप्त शराब का जल्द विनष्टीकरण किया जाएगा।