शिवहर: प्रोजेक्ट बालिका हाईस्कूल शिवहर के पास ट्रांसफार्मर हटाने के लिए छात्राओं ने किया प्रदर्शन #jansamasya
प्रोजेक्ट बालिका गर्ल हाई स्कूल की बगल से ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर विद्यालय के छात्राओं ने प्रदर्शन की है कमीनी दिव्या सुहानी बताएं कि ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलता है. जिससे हमलोग डर जाते है. लगातार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं हटा है. कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद गुरुवार शाम 4:30 बजे बताया कि विद्यालय के कहने पर ट्रांसफार्मर लगाया गया था।