शिवहर: परसौनी बैज के खेत में संदिग्ध हालत में मिला बिजली कर्मी का शव, पुलिस जांच में जुटी
पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बताया कि परसौनी बैज के खेत मे एक बिजली मिस्त्री गुड्डू श्रीवास्तव का शव बरामद हुआ है. उसके पास एक पिलास, एक पेचकस, दो टेस्टर बरामद हुआ है. पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस जांच में जुट गई है. मृतक का शादी नही हुआ था वो प्राइवेट बिजली मिस्त्री था।